दिल्लीः शनिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन, पारा 2.6 डिग्री तक लुढ़का - Sambandhsetu News

Breaking

दिसंबर 29, 2018

दिल्लीः शनिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन, पारा 2.6 डिग्री तक लुढ़का


दिल्ली-एनसीआर में ठंड और गलन के साथ सुबह और देर रात घना कोहरा हो रहा है। इसके चलते दृश्यता भी कम हो रही है। इससे सुबह और रात को यातायात प्रभावित होना शुरू हो गया है। वहीं, रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे दिल्ली के न्यूनतम तापमान के लुढ़कने की रफ्तार शनिवार को और तेज हो गई और आज की सुबह सीजन के सबसे ठंडे दिन के रूप में दर्ज हो गई है |

दरअसल आईएमडी की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 2.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पालम में पारा 5 डिग्री तक दर्ज किया गया। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

31 दिसंबर तक ठंड और गलन बढ़ सकती है

मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 दिसंबर तक ठंड और गलन बढ़ सकती है। वहीं, जनवरी के पहले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ बनने और हवा की दिशा बदलने के कारण मौसम साफ रह सकता है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है, जो सही साबित हुआ है। यह अनुमान सही होते ही शनिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हो गया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को पालम का न्यूनतम तापमान 6, लोधी रोड का 4.3, आयानगर का 5.6, गुरुग्राम का 4.9, दिल्ली यूनिवर्सिटी का 8.1 , मुंगेशपुर का 5.1 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ का 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली के सफदरजंग और पालम मानक स्टेशनों पर शुक्रवार को 200 मीटर दृश्यता रिकॉर्ड की गई। वहीं, सबसे कम 50 मीटर दृश्यता अमृतसर और जगदलपुर में रही। हिसार और बरेली में दृश्यता 500 मीटर रिकॉर्ड की गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्वीकृति 24 घंटों के बाद