भारतीय राजदूत को तलब कर सैनिकों पर लगाया संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप : पाकिस्तान - Sambandhsetu News

Breaking

जनवरी 02, 2019

भारतीय राजदूत को तलब कर सैनिकों पर लगाया संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप : पाकिस्तान


पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत के कार्यवाहक उप उच्चायुक्त को तलब कर आरोप लगाया कि एलओसी पर कथित तौर पर बगैर उकसावे के भारतीय सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान के मुताबिक, सोमवार को हुई इस घटना में एक महिला की मौत जबकि सात अन्य घायल हो गए। 

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने भारतीय राजनयिक को तलब किया और भारतीय बलों द्वारा एलओसी पर 31 दिसंबर को बगैर उकसावे के किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्वीकृति 24 घंटों के बाद