गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं!— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 29, 2019
जय गंगा मैया की! pic.twitter.com/qAmHThAJjD
जनवरी 30, 2019
शशी थरूर का तंज़ : "कहा संगम में सभी नंगे हैं "
प्रयागराज में इन दिनों कुंभ की रौनक है। मंगलवार को यहां योगी कैबिनेट की बैठक हुई। योगी सरकार में यह पहला मौका है जब लखनऊ के बाहर प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डुबकी लगाई। उनके साथ कैबिनेट के कई साथी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने मुख्यमंत्री की इसी फोटो को ट्वीट करते हुए उन्हें निशाने पर लिया है। उन्होंने लिखा कि गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं, इस संगम में सब नंगे हैं, जय गंगा मैया की।
थरूर का ट्वीट ऐसे वक्त पर आया है जब कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संगम में डुबकी लगाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की आधिकारिक शुरुआत करेंगी।
उनके इस ट्वीट के बाद राजनीतिक रस्साकशी शुरू हो सकती है। ट्वीटर पर लोग थरूर को आड़े हाथों ले रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के गंगा स्नान की तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं। फिलहाल थरूर के ट्वीट पर भाजपा की प्रतिक्रया नहीं आई है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी संगम में जाकर डुबकी लगाईं थी। सपा के मुखिया ने गंगा की कसम कहते हुए कहा था कि अगर वह सत्ता में आए तो जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक कर देंगे।
Tags
# एन सी आर
# दिल्ली
# देश

About दिव्यदर्शन योग / Divyadarshan yog
"सम्बन्धसेतु" समाज से सरोकार रखने वाली एक सामाजिक पत्रिका है | समाचार पत्र में प्रकाशित करने के उद्देश्य से हमें आप अपनी रचनायेँ- कविता, कहानी, लेख, या अन्य कोई भी समाचार मेल या Whatsapp कर सकते हैं | +91-9717617357, Email-sambandhsetumn@gmail.com
Newer Article
पहले से अधिक हिंसक गुर्जर आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में लगाई आग, 10 ट्रेनें हुईं रद्द
Older Article
राहुल के न्यूनतम आय वाले वादे को मायावती ने दिलाया याद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
स्वीकृति 24 घंटों के बाद