जनवरी 26, 2020
26 जनवरी गणतन्त्र दिवस पर विशेष - डॉ.अ.कीर्तिवर्धन कृत " तिरंगा " काव्य रचना
तीन रंग मे रंगा हुआ है, मेरे देश का झन्डा,
केसरिया, सफ़ेद और हरा,मिलकर बना तिरंगा |
इस झंडे की अजब गजब, तुम्हे सुनाऊँ कहानी,
केसरिया की शान है जग मे, युगों-युगों पुरानी |
संस्कृति का दुनिया मे, जब से है आगाज़ हुआ,
केसरिया तब से ही है, विश्व विजयी बना रहा |
शान्ति का मार्ग बुद्ध ने, सारे जग को दिखलाया,
धवल विचारों का प्रतीक, सफ़ेद रंग कहलाया |
महावीर ने सत्य, अहिंसा, धर्म का मार्ग बताया,
शांत रहे सम्पूर्ण विश्व, सफ़ेद धवज फहराया |
खेती से भारत ने सबको, उन्नति का मार्ग बताया,
हरित क्रांति जग मे फैली, हरा रंग है आया |
वसुधैव कुटुंब मे कोई, कहीं रहे न भूखा,
मानवता जन-जन मे व्यापे, नहीं बाढ़ नहीं सुखा |
अशोक महान हुआ दुनिया मे, धर्म सन्देश सुनाया ,
सावधान चौबीसों घंटे, चक्र का महत्व बताया |
नीले रंग का बना चक्र, हमको संदेशा देता,
नील गगन से बनो विशाल, सदा प्रेरणा भरता |
तिरंगा है शान हमारी, आंच न इस पर आये,
अध्यात्म भारत की देन, विजय धवज फहराए |
डॉ.अ.कीर्तिवर्धन
Tags
# कवितायें पढ़ें

About दिव्यदर्शन योग / Divyadarshan yog
"सम्बन्धसेतु" समाज से सरोकार रखने वाली एक सामाजिक पत्रिका है | समाचार पत्र में प्रकाशित करने के उद्देश्य से हमें आप अपनी रचनायेँ- कविता, कहानी, लेख, या अन्य कोई भी समाचार मेल या Whatsapp कर सकते हैं | +91-9717617357, Email-sambandhsetumn@gmail.com
Newer Article
उत्तर प्रदेश रोल बॉल प्रतियोगिता 26 से 29 जुलाई के लिए गौतमबुद्ध नगर की सीनियर व जूनियर टीम का गठन
Older Article
नोयडा अथारिटी के अधिकारियों के साथ NEA एक बैठक राखी बिभिन्न समस्याएँ
Marcadores:
कवितायें पढ़ें
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
जय हिंद
जवाब देंहटाएं