दिसंबर 25, 2018
कांगो में विमान दुर्घटना में 38 लोग घायल
बेनी, 25 दिसंबर (एएफपी) कांगो के बेनी में सोमवार को एक अंतोव परिवहन विमान के उतरने के लिए निर्धारित स्थान पर नहीं उतरने के कारण 38 लोग घायल हो गए। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हादसे में किसी की जान नहीं गई है। बेनी हवाईअड्डे के सुरक्षा प्रभारी लेफ्टिनेंट सोमवे मुलिम्बी ने कहा कि चालक दल के चार सदस्यों और कांगो की सेना के 34 सैनिकों सहित 38 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में आठ सैनिकों की हालत गंभीर है। सेना के क्षेत्रीय प्रवक्ता कैप्टन मेक हाजुकई ने कहा कि विमान निर्धारित स्थल पर नहीं उतर पाया। उन्होंने हालांकि हादसे का और कोई ब्योरा नहीं दिया।
लेख साभार-
Tags
# दुनिया

About दिव्यदर्शन योग / Divyadarshan yog
"सम्बन्धसेतु" समाज से सरोकार रखने वाली एक सामाजिक पत्रिका है | समाचार पत्र में प्रकाशित करने के उद्देश्य से हमें आप अपनी रचनायेँ- कविता, कहानी, लेख, या अन्य कोई भी समाचार मेल या Whatsapp कर सकते हैं | +91-9717617357, Email-sambandhsetumn@gmail.com
Newer Article
कंपनी मालिकों ने किया गैंगरेप धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
Older Article
यूपी: नोएडा में खुले में नमाज पढ़ने पर रोक, एसएसपी ने जारी किया आदेश
Marcadores:
दुनिया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
स्वीकृति 24 घंटों के बाद