दिसंबर 28, 2018
मिशेल ओबामा बनीं यू. एस. की सबसे अधिक सराही गई महिला
हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी भी रह चुकी हैं | बता दें, 'फर्स्ट लेडी' संबोधन से अमेरिका में राष्ट्रपति की पत्नियों को पुकारा जाता है और हिलेरी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं| लेकिन गैलप इंटरनेशनल की ओर से जारी की गई सबसे ज्यादा सराहे गए अमेरिकियों की लिस्ट में अमेरिका की एक और पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने हिलेरी को पछाड़ दिया हलाकि हिलेरी पिछले 22 बार इस लिस्ट में टॉप रह चुकी हैं | यह बात गुरूवार को गैलप के पोल रिजस्ट में सामने आई |
इस लिस्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा लगातार 11वें साल सबसे ज्यादा सराहे गए अमेरिकी पुरुष रहे | वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान पाया |
इस लिस्ट को जनता के वोटों के जरिए तैयार किया जाता है | गैलप इसके लिए हर साल वोटिंग कराता है | 1946 से ही यह लिस्ट जारी की जा रही है. केवल एक बार, साल 1976 में इसे जारी नहीं किया गया था |
गैलप ने कहा है कि यह सर्वे 3 से 12 दिसंबर के बीच किया गया | और इस सर्वे में सिर्फ 4 परसेंट तक की गलती होने की संभावना है |
इस पोल में भाग लेने वाले 1,025 अमेरिकियों में से 15 फीसदी ने कहा कि वे जिस अमेरिकी महिला की सबसे ज्यादा सराहना करते हैं वे मिशेल ओबामा हैं, जो कि वर्तमान में टूर पर हैं और अपनी किताब 'बिकमिंग' के प्रचार में व्यस्त हैं |
टॉक शो होस्ट ओपरा विन्फ्रे को इस लिस्ट में 5 फीसदी वोटों के साथ हिलेरी क्लिंटन के साथ ही दूसरा स्थान मिला है | इस लिस्ट में वर्तमान फर्स्ट लेडी मिलानिया ट्रंप को 4 फीसदी वोट ही मिले |
2016 के अमेरिकी चुनावों में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और एक पूर्व अमेरिकी सीनेटर और स्टेट सेक्रेटरी रह चुकी ने 22 बार इस लिस्ट में सबसे ऊपर अपना नाम दर्ज कराया है | और पिछले 17 सालों से वे इस लिस्ट में एक नंबर पर बनी हुई हैं |
जिन लोगों ने इस पोल के लिए वोट किया, उनमें से 19 फीसदी ने बराक ओबामा को सबसे ज्यादा सराहा जाने वाला शख्स बताया | ट्रंप को 13 फीसदी लोगों ने सबसे ज्यादा सराहा जाने वाला बताया, जिसके चलते वे दूसरे नंबर पर रहे | उनके बाद लोगों ने सबसे ज्यादा सराहे जाने वाले शख्स के तौर पर जॉर्ज डब्ल्यू बुश और पोप फ्रांसिस को वोट किया | इन दोनों को ही मात्र 2 फीसदी लोगों ने वोट किया |
Tags
# दुनिया

About दिव्यदर्शन योग / Divyadarshan yog
"सम्बन्धसेतु" समाज से सरोकार रखने वाली एक सामाजिक पत्रिका है | समाचार पत्र में प्रकाशित करने के उद्देश्य से हमें आप अपनी रचनायेँ- कविता, कहानी, लेख, या अन्य कोई भी समाचार मेल या Whatsapp कर सकते हैं | +91-9717617357, Email-sambandhsetumn@gmail.com
Newer Article
मुंबई- कमला मिल्स के नजदीक निर्माणाधीन इमारत में लगी आग
Older Article
केंद्रीय कर्मियों को पिता बनने पर 730 दिनों की पेड लीव
Marcadores:
दुनिया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
स्वीकृति 24 घंटों के बाद