एम पी : कमलनाथ सरकार ने तोड़ी 14 साल पुरानी परंपरा, 1 जनवरी को नहीं गाया गया वन्देमातरम - Sambandhsetu News

Breaking

जनवरी 02, 2019

एम पी : कमलनाथ सरकार ने तोड़ी 14 साल पुरानी परंपरा, 1 जनवरी को नहीं गाया गया वन्देमातरम


मध्य प्रदेश सचिवालय में जनवरी के पहले कार्य दिवस पर मंगलवार को राष्ट्र गीत वंदे मातरम नहीं गाए जाने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। राज्य में भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार के समय से प्रत्येक माह के पहले कार्यदिवस पर राष्ट्र गीत गाए जाने का नियम है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

‘क्या इस बार मुख्यमंत्री के निर्देश पर वंदे मातरम नहीं गाया गया?

इस मामले में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने ट्वीट किया कि राष्ट्र गीत गाए जाने की जिम्मेदारी सामान्य प्रशासन विभाग की है। यह विभाग फिलहाल सीएम के पास है। उन्होंने सवाल उठाया, ‘क्या इस बार मुख्यमंत्री के निर्देश पर वंदे मातरम नहीं गाया गया? कमलनाथ कह चुके हैं कि वह आलोचनाओं से नहीं डरते। तो क्या ‘भारत माता की जय’ नारे पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा?’

इस बारे में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि एसआर मोहंती ने मंगलवार को ही मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया। इसलिए अफसर व्यस्त रहे होंगे। उनका कहना था कि भाजपा इस मुद्दे को इतना क्यों तूल दे रही है। यदि राष्ट्र गीत मंगलवार को नहीं गाया जा सका, तो अगले या किसी और दिन गा लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्वीकृति 24 घंटों के बाद