इस मामले पर बीजेपी भी आम आदमी के रुख को लेकर हमलावर हुई है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी में पूरी तरह से अंतर्विरोध है, कुछ नेता राजीव गांधी के पुरस्कार वापसी के प्रस्ताव पर पक्ष में हैं और कुछ विपक्ष में। मुख्यरूप से आम आदमी पार्टी कांग्रेस के दिशानिर्देश का पालन कर रही है, वो सिर्फ लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं।
इसके बाद कांग्रेस पार्टी अलका लांबा के समर्थन में उतर आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि, "अगर ऐसा है, तो आपने सही करा अल्का जी राजीव जी देश के लिए शहीद हुए। हम उनकी क़ुर्बानी कैसे भूल सकते हैं? जो आज तक भाजपा भी नहीं कर पाई, वो भाजपा की B टीम, AAP ने कर दिया। आपके ट्वाट के साथ संलग्न प्रस्ताव, किसी भी शंका को दूर कर देती है। इस प्रस्ताव का हम तीव्र निंदा करते हैं।"
अगर एेसा है, तो आपने सही करा अल्का जी— Ajay Maken (@ajaymaken) December 21, 2018
राजीव जी देश के लिए शहीद हुए। हम उनकी क़ुर्बानी कैसे भूल सकते हैं?
जो आज तक भाजपा भी नहीं कर पाई, वो भाजपा की B टीम, AAP ने कर दिया।
आपके ट्वाट के साथ संलग्न प्रस्ताव, किसी भी शंका को दूर कर देती है। इस प्रस्ताव का हम तीव्र निंदा करते हैं। https://t.co/RwzBbGPSpJ
साभार -
https://www.amarujala.com/delhi-ncr/crisis-in-aap-party-demands-alka-lamba-resignation-congress-comes-in-her-support-all-updates
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
स्वीकृति 24 घंटों के बाद